फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: उपचुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का अमेरिका दौरा

Wed, 16 Sep 2026 06:00 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 16 सितंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 16 सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी है। उपचुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। वहीं, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का अमेरिका के दौरे पर हैं। 

विज्ञापन

उपचुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन
विधानसभा की पांच और लोकसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।  इन सभी सीटों पर 6 अक्तूबर को मतदान और 9 को मतगणना होगी। जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावडी, पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीट शामिल हैं। इसके साथ ही असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव कराया जा रहा है। इन सभी सीटों पर उम्मीदवारी पेश करने का आज आखिरी दिन है। 

मुख्य चुनाव आयुक्त के भूटान दौरे का आखिरी दिन
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भूटान की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। आज उनके दौरे का आखिरी दिन है। ज्ञानेश कुमार आज थिम्फू में भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे से मुलाकात करेंगे। वे भूटान के वरिष्ठ सिविल सेवकों के साथ भी संवाद करेंगे।
 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का अमेरिका दौरा
ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल अमरीका के ह्यूस्टन की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। ये बैठक अमरीका की जी-20 अध्यक्षता में आयोजित हो रही है। ऊर्जा मंत्री यहां 14 से 16 सितंबर तक आयोजित जी-20 ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

बाढ़ के हालात का जायजा लेने बिहार आएगी केंद्र की टीम 
बिहार के 15 जिलों  के 88 ब्लॉकों में 49.36 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य में बाढ़ की इस गंभीर स्थिति के बीच आज एक केंद्रीय टीम हालात का जायजा लेने आएगी। इस टीम का नेतृत्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं। टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेकर नुकसान का आकलन करेगी और केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें