फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: आंध्र के दो अस्पतालों में 16 मरीजों की मौत, ऑक्सीजन की किल्लत से गंवाई जान

Mon, 03 May 2021 08:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, तिरुपति।

सार

  • निजी अस्पताल में बिना सरकारी इजाजत के चल रहा था मरीजों का इलाज
विज्ञापन
ऑक्सीजन की किल्लत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर और कुरनूल में ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद होने से कोरोना के 16 मरीजों की मौत हो गई। अनंतपुर के सरकारी अस्पताल में जहां 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया वहीं कुरनूल के एक निजी अस्पताल में पांच अन्य मरीजों की मौत हो गई। पुलिस ने यहां  के प्रबंध निदेशक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अनंतपुर के जॉइंट कलेक्टर निशांत कुमार का कहना है कि अनंतपुर जीजीएच में शुक्रवार को 11 मरीजों की मौत हुई। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि मरीजों की मौत के पीछे क्या कारण था। गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि मरीजों की मौत ऑक्सीजन की आपूर्ति में प्रेशर कम होने के कारण हुई है।

डॉक्टरों ने बताया, ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाले सिस्टम में जो तकनीकी समस्या आई है, उसे चेन्नई से आई टीम ने ठीक कर रही है। इसी तरह कुरनूल के एक निजी अस्पताल में पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन


अस्पताल पर नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगा है। आरोप है कि बिना किसी व्यवस्थाओं और सरकार की अनुमति के अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। पुलिस ने अस्पताल के प्रबंध निदेशक को गिरफ्तार कर लिया है।

वाईएसआरसीपी विधायक अनंत वेंकटरमी रेड्डी ने अनंतपुर जीजीएच का दौरा किया और डॉक्टरों व रोगियों के साथ बातचीत की। उन्होंने मीडिया को बताया अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि मौतें मरीजों को ऑक्सीजन न मिलने के कारण हुई हैं।

मप्र: ऑक्सीजन की किल्लत से एक की मौत
बड़वानी जिले के ट्रॉमा सेंटर में शनिवार रात नौ बजे अचानक ऑक्सीजन खत्म हो गई तो वार्ड में भर्ती 43 मरीजों की जान मुश्किल में पड़ गई। परिजनों ने मरीजों को तड़पते देख शोर मचाया तो आनन-फानन में ऑक्सीजन सिलिंडर लगाए गए। जबकि गंभीर मरीजों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

कालाबाजारी : 4800 का रेमडेसिविर 50 हजार में
कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच देश में जीवन रक्षक दवाओं और ऑक्सीजन की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। कालाबाजारी करने वालों पर नियंत्रण के सरकारों के दावों के बावजूद 4800 रुपये का रेमडेसिविर इंजेक्शन 50 हजार और ऑक्सीजन सिलिंडर 20 हजार रुपये तक में बेचा रहा है।

राजस्थान केसिरोही जिले के शिवगंज क्षेत्र में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने 4800 रुपये के रेमडेसिविर इंजेक्शन को 50 हजार रुपये में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें