नमस्कार! आज है सोमवार, 16 मार्च । इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
आज 16 मार्च 2026 को कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। आज राज्यसभा की 37 सीटों पर मतदान होगा। राहुल गांधी से जुड़ें एक मामले पर अदालत में सुनवाई तय है।
राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव
राज्यसभा की 37 सीटों पर सोमवार को चुनाव होंगे। सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा। वहीं, सोमवार को वोटों की गिनती होगी। इनमें महाराष्ट्र की सात, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। वहीं ओडिशा की चार, तमिलनाडु की छह, असम की तीन, छत्तीसगढ़ की दो, हरियाणा की दो, तेलंगाना की दो और हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव होना है। वहीं, कई नेताओं का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है, इसमें शरद पवार, प्रियंका चतुर्वेदी, कनिमोझी, साकेत गोखले, उपेंद्र कुशवाहा, राज्यसभा के डिप्टी स्पीकर हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर और अभिषेक मनु सिंघवी शामिल हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
राहुल गांधी से जुड़ें एक मामले पर सुनवाई
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हाथरस की एक विशेष अदालत ने सोमवार को सुनवाई होगी। दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाथरस सामूहिक बलात्कार मामले में आरोपियों के रूप में तीन युवकों का जिक्र करके मानहानिकारक टिप्पणी की, जबकि उन्हें बलात्कार के आरोपों से बरी कर दिया गया था।
मेटा एआई के गलत जवाब देने के मामले पर सुनवाई
मेटा एआई से शिव पार्वती पर पूछे गए सवाल पर गलत जवाब देने के मामले में सोमवार को सुनवाई होगी। दरअसल, वाराणसी जिले के सारनाथ तिलमापुर के समाजसेवी नागेश्वर मिश्र ने अमेरिकी सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म मेटा एआई के खिलाफ एक याचिका दायर की है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
रमजान में नमाज रोके जाने के मामले पर सुनवाई