फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजे, स्टार्टअप इंडिया के एक दशक पूरे, पीएम कार्यक्रम होंगे शामिल

Fri, 16 Jan 2026 06:10 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 16 जनवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 16 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। शुक्रवार को महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टार्टअप इंडिया के एक दशक पूरे होने के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

विज्ञापन

स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम

शुरुआत स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम से। शुक्रवार को स्टार्टअप इंडिया के एक दशक पूरे हो गए। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। वे भारत के जीवंत स्टार्टअप इकोसिस्टम के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे। स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत 16 जनवरी, 2016 को हुई थी। नवाचार, उद्यमिता को बढ़ावा देने और निवेश-संचालित विकास को सक्षम बनाने के उद्देश्य से एक परिवर्तनकारी राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में लॉन्च किया गया था। इसका लक्ष्य भारत को नौकरी चाहने वालों के बजाय नौकरी सृजन करने वाला राष्ट्र बनाना था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजे
शुक्रवार को महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम सहित 29 नगर निगमों में यह चुनाव तीन साल के देरी से हो रहे हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा
शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा निकालेंगे। इस दौरान वे बिहार के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर न केवल सात निश्चय योजनाओं की प्रगति देखेंगे, बल्कि जनता के बीच जाकर उनका फीडबैक भी लेंगे। उन्होंने नवंबर में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

अमर्त्य सेन से जुड़े एसआईआर मामले पर सुनवाई 
प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के एसआईआर से जुड़े मामले पर सुनवाई होगी। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के सिलसिले में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन को नोटिस जारी किया था। गणना फॉर्म में दर्ज जानकारी के अनुसार सेन और उनकी मां की उम्र में अंतर 15 साल से कम पाया गया। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पंजाब और राजस्थान दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को पंजाब और राजस्थान के दौरे पर रहेंगी। वे जालंधर स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। उसी दिन वे जयपुर में रामानंद मिशन द्वारा आयोजित किए जाने वाले 1008वें कुण्डीय हनुमान महायज्ञ में भी शामिल होंगी।

महिला प्रीमियर लीग 
डब्ल्यूपीएल में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना हैं। वहीं, गुजरात जायंट्स की कप्तान एशले गार्डनर हैं। मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।
 
विज्ञापन

कल्पना चावला ने भरी थी अंतरिक्ष के लिए उड़ान

16 जनवरी 2003 को भारतीय मूल की अंतरिक्ष वैज्ञानिक कल्पना चावला ने अमेरिका से अंतरिक्ष में अपनी दूसरी उड़ान भरी थी। हालांकि, यह यात्रा उनके लिए अंतिम साबित हुई। 16 दिन के मिशन के बाद 01 फरवरी 2003 को पृथ्वी पर लौटते समय स्पेस शटल दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कल्पना चावला के साथ उनके छह साथियों की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें