फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

159 दवाएं सैंपल क्वालिटी टेस्ट में फेल; एक नकली दवा भी पकड़ी, सेंट्रल ड्रग्स लैबोरेटरीज की रिपोर्ट में खुलासा

Mon, 22 Jun 2026 04:49 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबकि, मई 2026 में केंद्रीय और राज्य स्तरीय प्रयोगशालाओं द्वारा जांचे गए कुल 159 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें केंद्रीय प्रयोगशालाओं में 46 और राज्य प्रयोगशालाओं में 113 सैंपल 'नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी' पाए गए। वहीं, असम में एक नकली दवा का मामला भी सामने आया है, जिसकी जांच जारी है
 
विज्ञापन
दवाएं - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को  बताया कि सेंट्रल ड्रग्स लैबोरेटरीज ने मई के लिए अपनी मासिक ड्रग अलर्ट रिपोर्ट में अलग-अलग कंपनियों द्वारा बनाई गई 46 दवाओं के सैंपल को मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाया। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा राज्य स्तरीय दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं ने 113 दवाओं के सैंपल को भी NSQ पाया है।

विज्ञापन


हर महीने जारी होती है निगरानी रिपोर्ट
बता दें कि यह जानकारी नियमित निगरानी प्रक्रिया के तहत NSQ और नकली दवाओं की सूची हर महीने सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) के पोर्टल पर जारी की जाती है।
 
आखिर NSQ दवा का मतलब क्या है?
किसी दवा के सैंपल को NSQ तब माना जाता है, जब वह तय गुणवत्ता मानकों में से एक या अधिक परीक्षणों में फेल हो जाता है। हालांकि यह कमी केवल उस विशेष बैच तक सीमित होती है जिसकी जांच की गई है। इसका मतलब यह नहीं है कि बाजार में उपलब्ध उसी दवा के सभी उत्पाद खराब हैं।
विज्ञापन


असम में मिली एक नकली दवा
मई 2026 के दौरान असम से एक दवा के सैंपल को नकली पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस दवा को कुछ अनधिकृत निर्माताओं ने दूसरी कंपनी के ब्रांड नाम का इस्तेमाल करके तैयार किया था। अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कानून और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: इबोला के मामले 1000 पार, हजारों संदिग्ध अब भी लापता; विशेषज्ञों ने बताई सबसे बड़ी चुनौतियां
विज्ञापन


बाजार से हटाई जाएंगी खराब दवाएं
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि NSQ और नकली दवाओं की पहचान करने का यह अभियान राज्य नियामक संस्थाओं के साथ मिलकर नियमित रूप से चलाया जाता है, ताकि ऐसी दवाओं की पहचान कर उन्हें बाजार से हटाया जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें