फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन संकट मोचन: 154 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, 2 नेपाली भी हैं शामिल

Fri, 15 Jul 2016 01:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दक्षिण सूडान से निकाले गए भारतीय पहुंचे भारत। - फोटो : ANI
विज्ञापन
शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का विमान युद्धग्रस्त दक्षिणी सूडान से 156 लोगों को लेकर वापस देश पहुंच चुका है। दक्षिण सूडान से लाए गए लोगों में 154 भारतीय हैं, जबकि दो नेपाली नागरिकों को भी वहां से निकाला गया है। इन 156 लोगों में 9 महिलाएं हैं और 3 बच्चे हैं। केरल और तमिलनाडु के यात्रियों को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर उतार दिया गया और फिर विमान वहां से दिल्ली के लिए आ गया। 
विज्ञापन


ऑपरेशन संकट मोचन की अध्यक्षता कर रहे विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि 156 लोगों को दक्षिण सूडान से निकाला गया है जिसमें दो नेपाली नागरिक हैं। जुबा में लगभग 550 भारतीय हैं और अन्य 150 लोग उन क्षेत्रों में हैं, जहां पर तेल के कुएं हैं।

वीके सिंह ने कहा, "जब हम वहां पहुंचे तो 156 लोग हमारे साथ आ गए। वहां 30-40 ऐसे लोग भी थे, जिन्हें पहले से ही फ्लाइट शुरू होते ही भारत रवाना होने के लिए अपनी टिकट बुक करवा ली थीं। वहीं दूसरी ओर, करीब 300 लोग वहां पर अपने कारोबार के होने के चलते भारत नहीं आना चाहते हैं।"
विज्ञापन


वीके सिंह ने यह भी कहा कि वे दक्षिण सूडान के विदेश मंत्री और उप-राष्ट्रपति से मिलकर बात की तो उन्हें वादा किया गया है कि स्थिति खराब होने की हालत में हर संभव मदद की जाएगी। I met Foreign Minister & Vice President of South Sudan and they assured me of all possible help if situation goes bad: VK Singh (MoS, MEA) — ANI (@ANI_news) July 15, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें