फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने अधिकारियों के विदेशी दौरे पर खर्च किए 1537 करोड़ रुपये

Thu, 17 Mar 2016 05:13 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों ने बीते तीन साल में अधिकारियों के विदेश दौरे पर 1537 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इनमें से 2014-15 में 509.91 करोड़, 2013-14 के दौरान 434.94 करोड़ रुपये और 2012-13 के दौरान 593.09 करोड़ रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन


लोकसभा में बुधवार को यह जानकारी कार्मिक प्रशिक्षण, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लिखित उत्तर में दी। 62 मंत्रालयों में सबसे अधिक 351.65 करोड़ रुपये अकेले कार्मिक मंत्रालय ने पिछले वित्त वर्ष में खर्च किए, जबकि 2013-14 में 289.92 करोड़ रुपये और 2012-13 में 453.95 करोड़ रुपये खर्च किए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें