दुष्कर्म पीड़ितों के परिवारों ने सुप्रीम कोर्ट से देश में बच्चों के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए मौजूदा तंत्र को प्रभावी बनाने के लिए दखल देने का अनुरोध किया है।
12 हजार से अधिक पीड़ितों के मंच गरिमा अभियान ने चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को 15 सौ पीड़ितों के हस्ताक्षर वाला पत्र भेजा है।
इसमें मांग की गई है कि केंद्र सरकार के नए पॉक्सो कानून के बाद भी महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बच्चों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।
पीड़ितों की मांग है कि कानून प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए राज्यों के लिए ऐसा तंत्र विकसित किया जाए, जिससे इनकी शिकायतों का निवारण हो और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन तत्पर रहे।