फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर मिली सूचना, 15 साल की बच्ची को वेश्यावृति से निकाला 

Sun, 14 May 2017 04:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला , नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को फेसबुक वॉल पर एक नाबालिग से जबरदस्ती वेश्यावृत्ति करवाने की सूचना मिली। स्वाति ने आयोग की टीम के साथ पुलिस को सूचना देकर जीबी रोड के कोठे पर छापा डालते हुए नाबालिग का रेस्क्यू करवाया। महज पंद्रह साल की नाबालिग से पिछले चार साल से जबरदस्ती वेश्यावृत्ति करवायी जा रही थी। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि पिछले हफ्ते एक ग्राहक से उक्त पीड़ित नाबालिग ने मदद मांगते हुए वेश्यावृत्ति से मुक्त करवाने की गुहार लगाई थी। उसी लड़के ने आयोग अध्यक्ष के फेसबुक वॉल पर पीड़िता के लिए मदद मांगी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता को शेल्टर हाउस भेज दिया है।
 
स्वाति के मुताबिक, उन्हें फेसबुक वॉल पर नाबालिग से जबरदस्ती वेश्यावृत्ति करवाने की जानकारी का संदेश मिला। उक्त यूजर्स को आयोग मुख्यालय बुलाकर कोठे में लड़कियों की पूरी जानकारी ली गई। 
विज्ञापन


आयोग व पुलिस की टीम ने जीबी रोड के कोठा नंबर 58 पर छापा मारा और इस पंद्रह साल की नाबालिग पीड़िता को तलाशा। पीड़िता ने आयोग को बताया कि वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। मां-पिता की मौत के बाद मौसी के घर पहुंची थी। हालांकि नौ साल की उम्र में  ही मौसी के घर आने वाली एक महिला ने उसे अपने साथ धोखे से दिल्ली लाकर जीबी रोड में बेच दिया। 

पिछले चार साल से उससे जबरदस्ती वेश्यावृत्ति का काम करवाया जा रहा है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने कोठे की मालकिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का कहना है कि उक्त महिला से उसे जान का खतरा है, इसलिए कानूनी सुरक्षा मुहैया करवाने के साथ कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें