फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: बच्चे के लिए 15 वर्षीय मासूम को बनाया आया, बेरहमी से पिटाई के बाद मौत; छह लोगों पर POCSO के तहत मामला

Mon, 04 Nov 2024 01:26 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

शर्मनाक: चेन्नई में 15 वर्षीय मासूम की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि 15 वर्षीय एक बच्ची को यहां आया के तौर पर काम पर रखा गया था। जिसे प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया।
विज्ञापन
मासूम की हत्या का आरोपी निशाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक 15 वर्षीय मासूम की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि 15 वर्षीय एक बच्ची को यहां आया के तौर पर काम पर रखा गया था। जिसे प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। इस मामले में उसे काम पर रखने वाले दंपति समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर पोक्सो एक्ट भी लगाया है।
विज्ञापन


शरीर पर मिले चोंट के निशान
पुलिस ने बताया कि तंजावुर की रहने वाली बच्ची के शरीर पर यातना और चोटों के निशान मिले हैं। इसके साथ ही जांच में पता चला है कि बच्ची को करीब तीन महीने तक इस तरह का व्यवहार सहना पड़ा और 31 अक्टूबर, 2024 को मारपीट के बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने जारी किया विज्ञाप्ति
शहर पुलिस की आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि दंपति निवेदा उर्फ नाजिया और उसके पति मोहम्मद निशाद को गिरफ्तार किया गया है। निशाद की बहन सीमा बेगम, दंपति के दोस्त लोकेश, उसकी पत्नी जयशक्ति और वर्षीय घरेलू सहायिका माहेश्वरी को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार छह आरोपियों को यहां जेल में रखा गया है, जहां उन्हें एक अदालत में पेश किया गया उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
विज्ञापन


पोक्सो मामला दर्ज
बता दें कि 15 वर्षीय लड़की दिसंबर 2023 से निषाद के घर में आया का काम कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने संकेत दिया था कि लोहे के बक्से से दागने के कारण घाव हो सकते हैं। किशोरी, जिसे शुरू में घरेलू सहायिका माना जाता था, रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। वहीं इस मामले में संबंधित कानूनों के तहत आरोपों में पोक्सो अधिनियम और हत्या के तहत अपराध शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें