फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के 15 वर्षीय लड़के को मिला ‘डायना अवॉर्ड’

Tue, 29 Jun 2021 08:30 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद छात्रों तक पहुंचाई लैपटॉप की मदद
विज्ञापन
श्री रामकृष्ण आश्रम नई दिल्ली की लड़कियां ईशान कपूर से प्राप्त प्राप्त टैबलेट के साथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के एक 15 वर्षीय छात्र को सामाजिक कार्यों से दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और उसे कायम रखते हुए ऊपर उठने के लिए ब्रिटेन के प्रतिष्ठित ‘डायना पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


ब्रिटेन के वेलिंगटन कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ईशान कपूर श्री रामकृष्ण आश्रम नई दिल्ली के साथ काम करते हैं। वह गरीब लड़कियों को स्कूल ड्रेस दिलाने में मदद करते हैं। ईशान ने 5,000 पाउंड जुटाने और शिक्षकों और छात्रों के लिए लगभग 100 लैपटॉप और टैबलेट जुटाने के लिए एक अभियान तैयार कर वंचित छात्रों तक मदद पहुंचाई।

इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि लॉकडाउन के दौरान पढ़ाई जारी रखने के लिए सभी के पास ऑनलाइन की सुविधा हो। डायना पुरस्कार वेल्स की राजकुमारी डायना की स्मृति में दिया जाता है। यह पुरस्कार उसी नाम के चैरिटी द्वारा दिया जाता है और इसमें उनके दोनों बेटों, द ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज और द ड्यूक ऑफ ससेक्स का सहयोग प्राप्त है।
विज्ञापन


डायना अवॉर्ड के सीईओ टेसी ओजो ने कहा, हम ब्रिटेन और दुनियाभर से अपने सभी नए डायना पुरस्कार प्राप्त करने वालों को बधाई देते हैं जो अपनी पीढ़ी के लिए चेंजमेकर हैं। हम जानते हैं कि यह सम्मान प्राप्त करके वे अधिक युवाओं को अपने समुदायों में शामिल होने और सक्रिय नागरिकों के रूप में अपना सफर शुरू करने के लिए प्रेरित करेंगे। डायना अवॉर्ड ने 20 वर्षों से युवाओं को अपने समुदायों और दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सराहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें