फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई के पास पहुंचे 15 लाख करोड़ के पुराने नोट

Thu, 05 Jan 2017 02:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के दौरान रिजर्व बैंक के पास 15 लाख करोड़ रुपये के पुराने 500 और 1000 के नोट पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक 15.4 लाख करोड़ मूल्य के 500 और 1000 रुपये के नोट प्रचलन में थे।
विज्ञापन


इस बारे में जब वित्त मंत्री अरुण जेटली से पूछा किया कि क्या 15 लाख करोड़ के पुराने नोट सिस्टम में आ गए हैं तो उन्होंने कहा कि संख्या के बारे में उनके पास जानकारी नहीं है। लेकिन सूत्रों ने बताया कि बैंकिंग सिस्टम में 14.5 से 15 लाख करोड़ के बीच पुराने नोट जा चुके हैं, लेकिन आरबीआई अभी उनका समायोजन करने के साथ आंकड़ों के साथ मिलान कर रहा है।

अगले कुछ दिनों में आरबीआई नोटबंदी के दौरान जमा कुल राशि की घोषणा कर सकता है। 10 दिसंबर को आरबीआई की ओर जारी आधिकारिक बयान में कहा गया था कि उस वक्त तक बैंकिंग सिस्टम में 12.44 लाख के पुराने 500 व 1000 नोट जमा हो चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें