फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra : फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आईं पॉलीटेक्निक कॉलेज की 14 छात्राएं हुईं बीमार

Thu, 28 Jul 2022 05:12 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पुणे

सार

छात्रों के बयान दर्ज किए गए हैं और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मेस से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए हैं, उन्होंने कहा कि 14 छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र (maharashtra) के सोलापुर जिले में एक पॉलिटेक्निक कॉलेज की 14 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग (food poisoning) के कारण बीमार हो गईं। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि छात्राएं सोलापुर शहर के सिद्धेश्वर महिला पॉलिटेक्निक के एक छात्रावास की हैं।  प्रभावित छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज किया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि मंगलवार को छात्रावास (hostal) के मेस में खाना खाने के बाद उन्हें उल्टी होने लगी। जोदभवी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि हमने छात्रावास के अन्य कर्मियों से पूछा कि जिन्होंने शिकायत की थी कि मेस में घटिया खाना परोसा जा रहा था, जिससे फूड प्वाइजनिंग हो सकती थी।

उन्होंने कहा कि छात्रों के बयान दर्ज किए गए हैं और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मेस से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए हैं, उन्होंने कहा कि 14 छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें