फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thane Accident: समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 20 की मौत, पीएम-सीएम ने घटना पर जताया दुख

Tue, 01 Aug 2023 12:12 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान शाहपुर के पास मंगलवार तड़के एक गार्डर मशीन गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Thane Accident - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई। घटना मुंबई के पास ठाणे जिले की है। मौके पर एनडीआरएफ पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शोक जताते हुए मुआवजे का एलान किया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
शाहपुर पुलिस ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान शाहपुर के पास मंगलवार तड़के एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हैं


पीएमओ ने किया मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में हुआ हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के निकटस्थ परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।’’
विज्ञापन


दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी इस घटना पर शोक जताया। उन्होंने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। यहां स्विट्जरलैंड की एक कंपनी काम कर रही थी। इसकी गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं। NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। हमारे संबंधित विभाग के अधिकारी और मंत्री भी मौके पर मौजूद हैं।"

खाली किया जा रहा है घटनास्थल
पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस और रहवासियों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, पोस्टमॉर्टम के लिए मृतकों के शवों को भी अस्पताल भिजवाया है। जेसीबी और रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। घटनास्थल को खाली किया जा रहा है।

छह लोगों के फंसे होने की आशंका
एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे जिले के शाहपुर तहसील में एक पुल के स्लैब पर क्रेन गिर गई थी। एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। अबतक 14 शवों को बरामद कर लिया गया है। वहीं तीन लोग घायल हैं। आशंका है कि अभी भी छह लोग गर्डर के नीचे फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें