हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है, यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
सबरीमाला-राफेल मामला: पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
सबरीमाला और राफेल सौदे पर दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट बृहस्पतिवार को फैसला सुनाएगा। सीजेआई रंजन गोगोई की नेतृत्व वाली पीठ इन दोनों अहम मामलों पर फैसला सुनाएगी।
पढ़ें पूरी खबर
राम मंदिर के निर्माण को लेकर दो खेमों में बंटी विहिप, अधिकार पर तकरार
राम मंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट से स्पष्ट निर्णय के बावजूद विश्व हिंदू परिषद बुधवार को दो खेमों में बंटी नजर आई। विहिप ने अपने प्रभुत्व वाले श्रीराम जन्मभूमि न्यास की भूमिका स्पष्ट करते हुए कहा कि अब उनका न्यास राम मंदिर बनाने के लिए कानूनन योग्य नहीं है।
पढ़ें पूरी खबर
प्रदूषण फिर आपात स्थिति की ओर, पेट्रोल की जगह अब हाइड्रोजन वाहनों पर विचार
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण फिर आपात श्रेणी के कगार पर पहुंच गया है। दूसरी ओर, बुधवार को इस पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि वाहनों के लिए अब पेट्रोल के बजाय हाइड्रोजन आधारित जापानी तकनीक लाने पर विचार किया जा रहा है।
पढ़ें पूरी खबर
कर्नाटक : उपचुनाव लड़ने की राहत मिलने के बाद आज भाजपा में शामिल होंगे बागी 17 विधायक
सुप्रीम कोर्ट से उपचुनाव लड़ने की राहत मिलने के बाद बृहस्पतिवार को सभी 17 बागी विधायक भाजपा में शामिल होंगे। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री अश्वत्थ नारायण ने कहा, विधायकों ने नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से मिलकर पार्टी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी।
पढ़ें पूरी खबर