फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: प्रधानमंत्री मोदी का असम दौरा, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की बैठक

Sat, 14 Feb 2026 06:00 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है शनिवार 14 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 14 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर रहेंगे। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन के गोरखपुर दौरे पर हैं।  

विज्ञापन

पीएम मोदी का असम दौरा
शुरुआत पीएम मोदी से। वे शनिवार को एक दिन के असम के दौरे पर रहेंगे। यहां वे डिब्रूगढ़ जिले के मोरान बाईपास पर आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) का उद्घाटन करेंगे। मोरन के बाद वे गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां वह दोपहर 1 बजे गुवाहाटी-नॉर्थ गुवाहाटी ब्रिज का उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

मोहन भागवत का गोरखपुर दौरा 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत शनिवार से तीन दिन के गोरखपुर दौरे पर हैं। इस दौरान वह स्वयंसेवकों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही सामाजिक सद्भाव गोष्ठी, प्रमुख जन गोष्ठी और परिवार मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
 

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का हिमाचल दौरा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को हिमाचल प्रदेश के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। वे शाम 4:30 बजे हवाई मार्ग से लुहणू हेलीपैड बिलासपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे अपने पैतृक गांव विजयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु और पुदुचेरी दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु और पुदुचेरी के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर हैं। इस दौरान वे शनिवार को कराईकल जाएंगे। यहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

उत्तराखंड में भाजपा कोर कमेटी की बैठक 
भाजपा कोर कमेटी की बैठक 14 फरवरी को देहरादून में होगी। यह बैठक विधानसभा चुनाव के लिए रणनीतिक रूप अहम है। कोर कमेटी में राज्य से जुड़े बड़े राजनीतिक मामलों जैसे गठबंधन, प्रमुख अभियानों की दिशा और संगठनात्मक प्राथमिकताओं पर मंथन किया जाता है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विश्व कप मैच 
टी20 विश्व कप 2026 में शनिवार को तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच आयरलैंड और ओमान के बीच सुबह 11 बजे से कोलंबो में खेला जाएगा।  दूसरा मैच दोपहर 3 बजे से इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता में खेला जाएगा। दिन का तीसरा मैच न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। यह मुकाबला शाम सात बजे से अहमदाबाद में खेला जाएगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

पुलवामा हमले की बरसी
सात साल पहले 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हमला हुआ। इस हमले में 40 जवान बलिदान हो गए थे। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हमलावर ने विस्फोटक भरी कार से सीआरपीएफ काफिले की बस को टक्कर मार दी थी। इसके बाद घात लगाए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

विज्ञापन

आज वैलेंटाइन डे
वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। इसे प्यार और रिश्तों का सबसे खास दिन माना जाता है। वैलेंटाइन डे की शुरुआत संत वैलेंटाइन से जुड़ी मानी जाती है। इतिहास के अनुसार, तीसरी शताब्दी में रोम के एक पादरी संत वैलेंटाइन ने प्रेम और विवाह के अधिकार के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें