फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 14 मछुआरों के शव बरामद, अन्य पांच की तलाश जारी

Sun, 22 Jul 2018 06:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कोस्टगार्ड ने रविवार को बंगाल की खाड़ी से पांच और मछुआरों के शव बरामद किए। इसके साथ ही सोमवार को मछली मारने की तीन नौकाओं के समुद्र में डूबने के बाद से लापता 19 में से 14 मछुआरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन


कोस्टगार्ड का खोजी दल बाकी पांच मछुआरों की तलाश में अभियान चला रहा है। कोस्टगार्ड के एक अधिकारी ने रविवार को यहां इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आज बरामद पांच शव बंगाल की खाड़ी में डूबी एक नौका एफबी जयकिशन में फंसे हुए थे। उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। कोस्टगार्ड का एक होवरक्राफ्ट, एक जहाज और दो डार्नियर विमान खराब मौसम के बावजूद लापता मछुआरों की तलाश में जुटे हैं।

सूत्रों ने बताया कि फ्रेजरगंज स्थित कोस्टगार्ड स्टेशन इस अभियान में इलाके के मछुआरों के संगठन के साथ तालमेल बना कर काम कर रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें