फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान: स्वतंत्रता दिवस पर 1,380 शूरवीरों को गैलेंट्री अवॉर्ड, 23 आईटीबीपी के जवानों को भी मिलेगा पुरस्कार

Sat, 14 Aug 2021 12:32 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को स्वाधीनता दिवस पर वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने पुरस्कार देने का एलान किया है। 
विज्ञापन
आईटीबीपी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 1,380 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने 662 पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, 628 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और 88 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक देने का एलान किया है। इसके अलावा 662 कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा। सीमा पर तैनात आईटीबीपी के  23 जवानों को वीरता के लिए पुलिस पदक से नवाजा जाएगा , इनमें से 20 को मई-जून, 2020 में पूर्वी लद्दाख की झड़पों में बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन

 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें