फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नाबालिग ने की छह साल की बहन की हत्या, फिल्म देखकर घटना को दिया अंजाम; इस बात का सता रहा था डर

Mon, 03 Mar 2025 06:37 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर

सार

महाराष्ट्र में हिंदी फिल्म रमन राघव से प्रेरित होकर एक 13 साल के बच्चे ने अपनी चचेरी बहन की हत्या कर दी। पूछताछ में उसने बताया कि उसे लगता था कि सभी लोग उसकी चचेरी बहन को ज्यादा प्यार करते हैं, इसलिए ईर्ष्या में उसने ऐसा किया। 
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 13 साल के किशोर ने 6 साल की बच्ची की हत्या कर दी। उसे रविवार को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार, किशोर ने यह कृत्य हिंदी फिल्म रमन राघव से प्रेरित होकर किया। यह एक सीरियल किलर की कहानी पर आधारित है। पेलहर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची का शव श्रीराम नगर की पहाड़ी पर सुबह करीब 4:30 बजे मिला। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक बच्ची किशोर की चचेरी बहन थी। अधिकारी ने कहा, पुलिस ने नालासोपारा के 13 साल के लड़के को हिरासत में लिया है। मृतका उसकी चचेरी बहन है। उसने ईर्ष्या के कारण बच्ची की हत्या कर दी, क्योंकि उसे लगता था कि हर कोई उसकी बहन को ज्यादा लाड़-प्यार करता है।

पुलिस ने बताया कि बच्ची शनिवार शाम गायब हो गई थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। आसपास के एक कंपनी के सीसीटीवी फुटेज में लड़के को बच्ची को कहीं ले जाते हुए देखा गया। पुलिस ने कहा कि लड़के ने पहले तो उन्हें गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। अधिकारी ने बताया कि किशोर ने बच्ची को गला घोंटकर हत्या की और फिर एक पत्थर से उसका चेहरा कुचल दिया। पुलिस ने बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें