मुंबई में एक 14 साल की लड़की ने एक लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। शिकायत में लड़की ने बताया कि लड़का उसे सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल कर रहा था। लड़के की उम्र 13 साल है और वो लड़की के स्कूल में ही पड़ता है। लड़की ने आरोप लगाया है कि लड़के ने उसका अश्लील वीडियो बनाया है और वो उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
पुलिस ने लड़के को नोटिस भेज दिया है। नोटिस में कहा गया है कि चार्जशीट दायर करते समय बच्चों को कोर्ट में उपस्थित होना अनिवार्य है। शिकायत के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान लड़की की इस लड़के से दोस्ती थी। उसने एक अनजान यूजर की ओर से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार किया था।
इसके बाद दोनों बातें करने लगे और धीरे-धीरे दोस्त बन गए। लेकिन लड़की को उस लड़के की पहचान नहीं पता थी। लॉकडाउन के दौरान दोनों वीडियो कॉलिंग एप के जरिए सच और हिम्मत (ट्रूथ और डेयर) गेम खेलने लगे। लड़के ने लड़की को डेयर के तौर पर कपड़े उतारने को कहा, जिसे लड़के ने स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑप्शन के जरिए शूट कर लिया।
लड़का यही नहीं रुका। इसके बाद लड़के ने इस अश्लील वीडियो के जरिए लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लड़के ने आगे कहा कि अगर लड़की ने उसकी मांगें पूरी नहीं की तो वो उसकी वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल देगा। लड़के की मांगों को सुनकर लड़की चौंक गई।
लड़के ने लड़की को कई और मौकों पर उसके कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। इसके बाद लड़की ने लड़के को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद लड़के ने लड़की की एक दोस्त को यह वीडियो भेज दी। उस लड़की ने भी लड़के को ब्लॉक कर दिया था और अपनी दोस्त को अलर्ट कर दिया था। इसके बाद लड़की ने पुलिस की मदद ली।
आईपी एड्रेस ट्रेस करने के बाद पता चला कि लड़का उसी इलाके का रहने वाला है और लड़की के स्कूल में ही पढ़ता था। पुलिस के अनुसार, लड़के के माता-पिता इस घटना के बाद चौंक गए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उनके बेटे ने सबसे ज्यादा समय अपने कमरे में बिताया है।
एक अधिकारी ने कहा कि मैं सभी अभिभावकों से अपील करता हूं कि वो अपने बच्चों की सभी गतिविधियों को मॉनिटर करें और इस बात से जागरुक रखें कि उनके बच्चे किसके क्या बात कर रहे हैं।