फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं की हत्या की साजिश रचने में 13 आतंकियों को 5 साल की सजा

Sat, 17 Sep 2016 10:28 AM IST
एजेंसी/ बंगलूरू
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थानीय एनआईए अदालत ने आतंकी संगठन लश्कर ए ताइबा के 13 सदस्यों को वर्ष 2012 में राजनेताओं, पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


विशेष जज सी मुरलीधर पाई ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए कहा कि इन्होंने पहले ही साढ़े तीन साल की सजा पूरी कर ली है और अब उन्हें बाकी के डेढ़ साल की सजा काटनी होगी। जज ने आरोपियों के कुल 31 हजार रुपये जुर्माना भरने को भी कहा। विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को इस मामले में सुनवाई पूरी कर ली थी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2012 में गणतंत्र दिवस से पहले किया था गिरफ्तार

सांकेतिक चित्र
दोषी ठहराए गए इन 13 आरोपियों में से एक मोहम्मद अली लखनऊ का रहने वाला है। वर्ष 2012 में गणतंत्र दिवस से पहले चलाए गए अभियान में एनआईए ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन पर देश के अलग-अगल हिस्सों में हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप था।

इनकी गिरफ्तारी बंगलूरू, तुमकुर, मंगलुरू, हैदराबाद, मुंबई और लखनऊ में 12 ठिकानों पर की गई छापेमारी के दौरान हुई थी। छापेमारी के दौरान विस्फोटक में विस्फोट कराने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सर्किट बरामद की गई थी। एनआईए ने इनके पास से लैपटॉप, अवैध धन, जिहादी साहित्य, वीडियो और बम बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली कुछ अन्य चीजें भी बरामद की गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें