फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में 13 लाख लोग बाढ़ की चपेट में आए, 44 लोगों की मौत

Tue, 14 Jul 2020 04:11 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुवाहाटी
विज्ञापन
असम में बाढ़ - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। सोमवार को चार और लोगों की मौत के साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 44 लोगों हो गई है, जबकि भारी बारिश की वजह से जमीन धंसने से 26 लोग मारे गए। राज्य में 13 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। 

विज्ञापन


राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के सूत्रों ने बताया कि एक सींग वाले गैडों के लिए मशहूर काजीरंगा नेशनल पार्क के 90 फीसदी हिस्से में भी पानी भर गया है। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली और राज्य के जल संसाधन मंत्री केशव महंत के साथ बाढ़ से प्रभावित डिब्रूगढ़ जिले का दौरा कर हालात का जायजा लिया। राज्य के कई हिस्सों में सड़कों के पानी में डूब जाने के कारण आवाजाही प्रभावित हुई है। 

राहत शिविरों में 23 हजार से अधिक विस्थापित लोगों ने शरण ली है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। इसकी सहायक नदियों का जलस्तर भी खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें