पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में बीएसएफ ने अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हुए 13 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया, पांचबेरिया पोस्ट की विशेष पेट्रोलिंग टीम ने मंगलवार रात इन लोगों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में 13 में से पांच ने कबूल किया कि वह पहले भी अवैध रूप से भारत में घुस चुके हैं। वह मुंबई में राजमिस्त्री का काम करते थे और नालासोपारा इलाके में रहते थे। वे लोग बांग्लादेश में अपने घर गए थे और इस काम में कोलकाता के एक दलाल ने उनकी मदद की थी।
आगे उसने बताया कि उसने सीमा पार कराने की एवज में इनसे एक लाख रुपये लिए थे। गिरफ्तार लोगों से 1.27 लाख रुपये नकद, सोने और चांदी के कुछ गहने, एक एलसीडी स्क्रीन और अन्य सामान जब्त हुआ हैं। इन लोगों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।