फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार से जुड़े 39 फीसदी पैन कार्ड, अब तक 115 करोड़ लोगों को हुए जारी

Tue, 07 Nov 2017 12:50 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार से अब तक 13.28 करोड़ परमानेंट एकाउंट नंबर (पैन) जोड़े जा चुके हैं। इस प्रकार देश में मौजूद लगभग 33 करोड़ में से 39.5 फीसदी पैन कार्ड जोड़े जा चुके हैं जबकि 115 करोड़ लोगों को आधार कार्ड जारी किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन



सरकार ने आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने के लिए पैन-आधार लिंकिंग को अनिवार्य कर दिया है और नया पैन कार्ड 1 जुलाई से जारी करने की बात कही है। सुप्रीम कोर्ट ने जून में पैन कार्ड जारी करने और आईटीआर फाइलिंग के लिए आधार को अनिवार्य करने वाले आयकर अधिनियम के प्रावधान को वैध बताया था लेकिन निजता के अधिकार मुद्दे पर संविधान पीठ की सुनवाई तक इस पर आंशिक रोक लगा दी थी।

पढ़ें- नेपाल, भूटान यात्रा के लिए वैध नहीं होगा आधार: गृह मंत्रालय

 सीबीडीटी ने इस वर्ष जून में शीर्ष अदालत को बताया था कि जिन लोगों के पास आधार या आधार एनरॉलमेंट आईडी नहीं है, सिर्फ उन्हीं लोगों को आंशिक राहत दी गई है और इसलिए आयकर अधिकारी ऐसे लोगों का पैन कार्ड रद्द नहीं कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें