देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले लागातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में संक्रमण के 12,608 नए मामले मामले सामने आए और 364 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 10,484 लोग ठीक भी हुए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 5,72,734 हो गई है।
इनमें 1,51,555 मामले सक्रिय हैं, और 4,01,442 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, राज्य में कोरोना के कारण अब तक 19,427 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में राज्य में 1,51,555 मरीज उपचाराधीन हैं और 30,45,085 लोगों की जांच की जा चुकी है।
इसके अलावा मुंबई में कोरोना के 979 नए मामले सामने आए और 47 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल मामलों की संख्या 1,28,550 हो गई है, जिनमें 1,01,861 लोग ठीक हो चुके हैं, 19354 मामले सक्रिय हैं और 7035 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल में कोरोना के रिकॉर्ड 3,035 नए मामले
पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 3,035 मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,10,358 पहुंच गई। विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि महामारी से एक दिन में 60 और रोगियों की मौत के बाद राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,319 हो गयी है। पश्चिम बंगाल में इस समय 26,850 मरीज कोरोना वायरस संक्रमित हैं। बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 31,317 नमूनों की जांच की गई है।
कर्नाटक में 7908 नए मामले, 104 की मौत
कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना के 7908 नए मामले सामने आए और 104 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,11,108 हो गई है। इनमें 1,28,182 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 3717 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, केरल में पिछले 24 घंटों में 1,569 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 14,094 हो गई है। राज्य में अब तक कुल 26,996 मरीज ठीक हो चुके हैं।
मध्य प्रदेश में 796 नए मामले
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 796 नए मामले सामने आए और 16 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 43,414 हो गई है। इनमें सक्रिय मामलों की संख्या 9,428 है। वहीं, 32,405 लोग ठईक हो चुके हैं जबकि कोरोना के कारण अब तक 1,081 लोगों की मौत हो चुकी है।
गुजरात में 1087 नए मामले
गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,087 मामले दर्ज किए गए और 15 लोगों की मौत हो गई। राज्य की कुल मामलों की संख्या बढ़कर 76,569 हो गई है, जिसमें 14,299 सक्रिय मामले हैं। 59,522 लोग ठीक हो चुके हैं और 2,448 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
तमिलनाडु में 5890 नए मामले, 117 की मौत
तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 5,890 नए मामले सामने आए और 117 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 3,26,245 हो गई है, जिनमें 5,514 मौतें और 53,716 सक्रिय मामले शामिल हैं।