फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Train Accident: विजयनगरम रेल हादसे से ट्रेन परिचालन प्रभावित; 12 गाडियां रद्द, 15 का रूट बदला

Mon, 30 Oct 2023 01:59 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापटनम

सार

ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ विश्वजीत साहू ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया कि हमने यात्रियों के लिए बस की व्यवस्था की है ताकि वे प्रभावित क्षेत्र में न फंसे। हमने आंशिक रूप से पटरियां ठीक कर ली हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्रप्रदेश के विजयनगरम जिले में भीषण रेल हादसा हुआ है। यहां दो ट्रेनों के टकरा जानें से हुए हादसे में नौं यात्रियों की मौत हो गई जबकि 40 यात्री घायल हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हादसा विजयनगरम जिले में अलमांडा-कंकटपल्ली के बीच हुआ। वहीं, इस हादसे के कारण कई अन्य ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के बाद 12 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं वहीं 15 का रूट बदल दिया गया है, जबकि सात अन्य ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन




ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ विश्वजीत साहू ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया कि हमने यात्रियों के लिए बस की व्यवस्था की है ताकि वे प्रभावित क्षेत्र में न फंसे। हमने आंशिक रूप से पटरियां ठीक कर ली हैं। इस दौरान हादसे की जांच को लेकर कहा कि उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शायद विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन सिग्नल ओवरशूटिंग की है। सीपीआरओ ने बताया कि ओवरशूटिंग का मतलब यह है कि जब कोई ट्रेन लाल सिग्नल पर रुकने के बजाए गलती से आगे बढ़ जाए।

प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की
हादसे के बाद, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बयान जारी किया। बयान में पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। उन्होंने अलामांडा और कांतकपल्ले खंड के बीच दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस बीच प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार की रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें