फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: 12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की प्रक्रिया तेज, 79% फॉर्म हुए डिजिटल; ये राज्य सबसे आगे

Sat, 29 Nov 2025 06:31 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

SIR Phase II Process: 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे एसआईआर फेज-II के दौरान मतदाता सूची अपडेट की रफ्तार तेज हुई है। चुनाव आयोग ने बताया कि करीब 79 प्रतिशत फार्म डिजिटल हो चुके हैं। इस प्रक्रिया में केंद्र शासित प्रदेशों में लक्षद्वीप और राज्यो में गोवा सबसे आगे है।
विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर फेज-II के तहत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची अपडेट का काम तेज गति से आगे बढ़ रहा है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक लगभग 40 करोड़ यानी करीब 79 फीसदी फॉर्म डिजिटल हो चुके हैं। राज्यों की बात करें तो गोवा इस प्रक्रिया में सबसे आगे है, जहां डिजिटाइजेशन का स्तर 95 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसआईआर फेज-II की शुरुआत चार नवंबर को हुई थी और यह चार दिसंबर तक चलेगा। इस चरण में 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाताओं को इलेक्ट्रोर-स्पेसिफिक एन्यूमरेशन फॉर्म (EF) वितरित किए जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने बताया कि कुल 50.73 करोड़ फॉर्म में से 99.53 प्रतिशत फॉर्म लोगों तक पहुंच चुके हैं और अब भी फॉर्म जमा करने के लिए छह दिन शेष हैं।

गोवा और लक्षद्वीप सबसे आगे
केंद्र शासित प्रदेशों में लक्षद्वीप ने 100 प्रतिशत वितरण और 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन के साथ पहली सफलता हासिल की है। इसके बाद गोवा का स्थान है। हालांकि, गोवा राज्यों में सबसे आगे गोवा  जहां 11.85 लाख फॉर्मों में से 95.17 प्रतिशत डिजिटल हो चुके हैं। राजस्थान, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में भी डिजिटाइजेशन की दर 90 प्रतिशत से ऊपर है, जो प्रक्रिया की तेज रफ्तार दिखाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तकरार के बीच सुलह की कोशिशें जारी, CM सिद्धारमैया ने उपमुख्यमंत्री शिवकुमार को नाश्ते पर बुलाया

बड़े राज्यों में भी बेहतर रफ्तार
उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में भी आयोग ने 15.40 करोड़ फॉर्म वितरित कर दिए हैं, जो 99.74 प्रतिशत है। हालांकि डिजिटाइजेशन दर अभी 60.91 प्रतिशत है। इसी तरह केरल में वितरण 98.4 प्रतिशत और डिजिटाइजेशन 73 प्रतिशत है। तमिलनाडु में 6.30 करोड़ फॉर्म वितरित किए गए हैं और 81.48 प्रतिशत फॉर्म डिजिटल किए गए हैं।

कितने बीएलओ और बीएलए तैनात
इस पूरे अभियान में 5.32 लाख BLO और 12.43 लाख BLA तैनात किए गए हैं, जिन्होंने घर-घर पहुंचकर फॉर्म वितरित किए। गुजरात, छत्तीसगढ़, पुदुचेरी, अंडमान-निकोबार में भी वितरण लगभग पूरा हो चुका है और डिजिटाइजेशन 80 प्रतिशत से अधिक है। आयोग के मुताबिक यह प्रक्रिया तय समय सीमा में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


आगामी चुनावों की तैयारियों के लिहाज से यह अभियान बेहद अहम माना जा रहा है। आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि समय सीमा के भीतर फॉर्म जमा कर अपनी पात्रता सुनिश्चित करें। एसआईआर के इस चरण ने डिजिटल अपडेट की रफ्तार को नई दिशा दी है, जिससे भविष्य में पारदर्शी और सटीक मतदाता सूची तैयार करने में मदद मिलेगी।

अन्य वीडियो-

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें