आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिला अंतर्गत पुतलापट्टु मंडल के बंदापल्ली के एक दूध डेयरी में अमोनिया गैस लीक होने की वजह से 12 लोग बेहोश हो गए। फिलहाल तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और नौ लोग सुरक्षित एवं खतरे से बाहर हैं। इस बात की जानकारी पुतलापट्टु के सब इंस्पेक्टर ने दी।
मालूम हो कि इससे पहले विशाखापट्टनम एलजी पॉलिमर यूनिट से स्टायरीन गैस का रिसाव हुआ था, जिसमें करीब 13 लोगों की मौत हो गई थी और एक हजार से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए थे। पिछले कई दिनों में आध्र प्रदेश के अलग-अलग शहरों से गैस लीक घटनाओं की कई खबरें सामने आई हैं।