आज 12 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच वार्ता होगी। वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद कार्यक्रम में 3,000 से अधिक युवाओं से सीधे बातचीत करेंगे। इस दौरान युवा विभिन्न राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार और सुझाव पीएम मोदी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य पर होने वाला है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री भारत मंडपम में होने वाले विकसित भारत युवा नेता संवाद 2026 के समापन सत्र में भाग लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अहमदाबाद में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात करेंगे। सुबह करीब 9:30 बजे दोनों नेता साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे। फिर सुबह करीब 10 बजे साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लेंगे। इसके बाद सुबह 11:15 बजे से गांधीनगर में द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें प्रधानमंत्री और जर्मन चांसलर भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। हाल ही में इस साझेदारी के 25 वर्ष पूरे हुए हैं।
कैश कांड में सोमवार को जस्टिस यशवंत वर्मा को कमिटी के सामने पेश होना होगा। इससे पहले इस मामले पर 8 जनवरी को सुनवाई हुई थी। जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास के बाहर जले हुए नोटों के बंडल बरामद हुए थे। इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। इसके साथ ही जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।
महिला प्रीमियर लीग