फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में बाढ़ में फंसे 12 किसानों को आर्मी ने हेलीकॉप्टर से निकाला

Sun, 16 Aug 2020 06:40 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से किसानों को निकाला गया - फोटो : ani
विज्ञापन

तेलंगाना में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिससे कुछ जगह बाढ़ आ गई है और इस बाढ़ में 12 किसान अपने खेत में फंस गए थे। इन किसानों को बचाने के लिए  आर्मी के हेलिकॉप्टर का प्रयोग किया गया।  सभी किसानों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

विज्ञापन


शनिवार को भूपालपल्ली जिले के कंदनापल्ली में बाढ़ में डूबे हुए कृषि क्षेत्रों में फंसे 12 किसानों को एक हेलीकॉप्टर द्वारा निकाला गया। किसान अपने खेतों की तरफ गए हुए थे, तभी भारी बारिश हुई और बाढ़ की स्थिति बन गई।

मौसम विभाग का कहना है अगले दो दिन और तेज बारिश की संभावना है। प्रशासन ने भी अपनी कई टीमों को फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए लगा दिया है। कई इलाकों में राहत कार्य जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें