पीएम नेतन्याहू के भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई 12 अप्रैल 2026 से यरूशलम की अदालत में फिर शुरू हो रही है। ईरान के साथ संघर्ष की वजह से अदालती कार्यवाही रुकी हुई थी, लेकिन अब यह पुराने शेड्यूल, रविवार से बुधवार के अनुसार चलेगी। उनपर पिछले कई वर्षों से रिश्वतखोरी, धोखाधड़ी और विश्वासघात के गंभीर आरोप लगे हैं। इस्राइल के इतिहास में नेतन्याहू पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो पद पर रहते हुए अदालती कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
राहुल गांधी बिहार के दौरे
राहुल गांधी आज बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पान महासम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं।
कांग्रेस का कार्यक्रम
आज कांग्रेस Run For Ambedkar, Run For Constitution Marathon कार्यक्रम का आयोजन करेंगी। यह कार्यक्रम मंडी हाउस से 26, अलीपुर रोड (नई दिल्ली) शुरू होगा।
बिहार में खेल मंत्रालय का कार्यक्रम
आज से युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत बिहार की ओर से MY Bharat Budget Quest 2026 का आयोजन है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित होकर युवाओं को संबोधित करेंगे और उन्हें प्रेरित करेंगे।
आईपीएल में आज दो मुकाबले
आईपीएल में आज डबल हेडर है। पहला मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। यह मैच शाम 3:30 बजे से लखनऊ में खेला जाएगा। दिन का दूसरा मैच शाम के 7:30 से मुंबई में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।