फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: प्रमोशन से पहले परीक्षा में फेल हुए 119 जज और 1372 वकील

Tue, 08 Oct 2019 11:25 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

गुजरात उच्च न्यायालय ने सोमवार को 40 जिला न्यायाधीशों के लिए हुई लिखित परीक्षा के परिणाम को 'शून्य' बताया। यह परीक्षा 40 जिला जजों का चुनाव करने के लिए आयोजित की गई थी। मगर हैरानी की बात यह है कि उसमें हिस्सा लेने वाले 19 कार्यरत न्यायाधीश और 1,372 वकीलों में से कोई भी परीक्षा को पास नहीं कर पाया। 

विज्ञापन


गुजरात उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर लगी सूची के अनुसार परीक्षा में फेल होने वाले 119 न्यायाधीशों में से 51 न्यायाधीश गुजरात में किसी न किसी अदालत में न्यायाधीश हैं। जून 2019 की स्थिति के अनुसार ये इन अदालतों में या तो प्रधान न्यायाधीश हैं या फिर न्यायिक मजिस्ट्रेट रके पद पर कार्यरत हैं।

35 प्रतिशत सीटों के लिए हुई थी परीक्षा

नियमानुसार उच्च न्यायालय ने जिला न्यायाधीशों की खाली पड़ी 65 प्रतिशत सीटों पर वरिष्ठ सिविल जजों का प्रमोशन कर दिया था। बाकी के बचे हुए पदों में से 25 प्रतिशत पर वकीलों का और बची हुई 10 प्रतिशत पर अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों का चयन होना था।

40 में से 26 पदों को वकीलों से भरना था

40 खाली पदों में से 26 को प्रैक्टिस कर रहे वकीलों से भरा जाना था। जिला जज के 14 पदों के लिए 119 न्यायिक अधिकारी मैदान में थे। इसके लिए मार्च में आवेदन आमंत्रित किए गए थे और जून में 1,372 वकीलों ने एलिमिनेशन टेस्ट में हिस्सा लिया था। ऑनलाइन परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक हासिल करने के बाद उच्च न्यायालय ने 494 आवेदकों को लिखित परीक्षा में बैठने की मंजूरी दी थी।

119 जजों ने लिया हिस्सा

चार अगस्त को परीक्षा आयोजित की गई थी और न्यायिक अधिकारियों के लिए उपलब्ध 10 प्रतिशत कोटा में प्रमोशन के लिए फीडर कैडर से 119 जजों ने हिस्सा लिया था। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल एचडी सुधार ने कहा कि 494 वकीलों में से एक भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा में न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें