सरकार का कहना है कि साल 2016 के दौरान 400 से अधिक विस्फोट हुए और इनमें 118 लोग मारे गए। केंद्रीय मंत्री गंगाराम अहीर ने एक सवाल के जवाब में मंगलवार को लोकसभा में लिखित जवाब में बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के नेशनल बम डाटा सेंटर की तरफ से एकत्रित आंकड़ों के अनुसार साल 2016 के दौरान कुल 406 विस्फोट (337 आईईडी और 69 विस्फोटक आयुध ) की घटनाएं हुईं। गृह राज्यमंत्री ने कहा कि इन आईईडी विस्फोटों में 112 लोग मारे गए और 479 लोग घायल हुए। विस्फोटक आयुध से हुए ब्लास्ट में छह लोग मारे गए और 26 घायल हुए।