फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बा: खुद को आइसोलेट रखकर वायरस से जीतीं 113 साल की मारिया

Thu, 14 May 2020 06:15 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मारिया ब्रेनयस - फोटो : social media
विज्ञापन

स्पेन में 113 साल की महिला ने कोरोना वायरस को मात दी है। देश की सबसे बुजुर्ग शख्स मारिया ब्रेनयस अप्रैल में संक्रमित हुई थीं। उन्होंने खुद को आइसोलेट रख यह जंग लड़ी। वह रिटायरमेंट होम में रहती हैं, जहां कई बुजुर्ग कोरोना का शिकार हो चुके हैं। रिटायरमेंट होम ने कहा, पिछले हफ्ते मारिया की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। एक हफ्ते के आराम के बाद वह अब पूरी तरह ठीक हैं। उनकी देखभाल के लिए सिर्फ एक कर्मचारी ही लगा हुआ था। वह डॉक्टर को तभी बुलाती थीं, जब उन्हें जरूरत महसूस होती। वह खुद अपनी दवाइयों का ध्यान रखती थीं। 

विज्ञापन


93 साल की महिला ने कोरोना को दी शिकस्त
महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है। राज्य में कोरोना मरीजों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच, महाराष्ट्र से एक राहत भरी खबर सामने आई है। यहां कोरोना से संक्रमित 93 साल की एक बुजुर्ग महिला स्वस्थ हो गई। महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बुजुर्ग महिला मझगांव की रहने वाली हैं। कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें 17 अप्रैल को सैफी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला को ब्लडप्रेशर है और पिछले 8-10 दिनों से कमजोरी भी थी। इलाज के बाद महिला को अस्पताल से डेढ़ सप्ताह बाद छुट्टी मिल गई।

महिला ने कहा, इस बीमारी से लड़ने में मुझे जिसने सबसे ज्यादा ताकत दी, वह विश्वास और आंतरिक शक्ति थी। उपचार के दौरान मेरी मदद करने वाले डॉक्टरों की टीम, नर्स और सपोर्ट स्टाफ का शुक्रिया अदा करती हूं। अस्पताल के निदेशक डॉ. वर्नन डेसा ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि उनकी कहानी अन्य मरीजों को कुछ उम्मीद देगी।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें