फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल के बच्चे ने पेश की बहादुरी की मिसाल, महिला और बच्चे को डूबने से बचाया

Tue, 09 Jul 2019 04:30 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महिला और उसके बच्चे को बचाने वाला बहादुर बच्चा उत्तम ताती - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

साहस और बहादुरी उम्र की मोहताज नहीं होती। यह सिद्ध कर दिया है असम के 11 साल के उत्तम ताती ने। उत्तम ने बहादुरी की मिसाल कायम करते हुए असम के सोनितपुर में नदी में डूब रही एक महिला और उसके बच्चे को बचा लिया। यह घटना सात जुलाई की है। 

विज्ञापन


इस बारे में जिला मजिस्ट्रेट लख्या ज्योति दास ने कहा, 'एक महिला अपने जो बच्चों के साथ एक छोटी नदी को पार करने की कोशिश कर रही थी, अचानक पानी बढ़ने से वह बच्चों समेत डूबने लगी थी।'



दास ने कहा, 'महिला और बच्चों को डूबता देख उत्तम ताती ने नदी में छलांग लगा दी और महिला और उसके एक बच्चे को बचा लिा। हमने डिप्टी कमिश्नर से बात की है कि बच्चे की बहादुरी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।' उत्तम ताती मिसामारी का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें