फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने के लिए लीक से हटकर समाधान खोजेंगी भारत-अमेरिका की 11 संयुक्त टीमें

Thu, 03 Sep 2020 08:09 AM IST
अनवर अंसारी एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय और अमेरिकी वैज्ञानिकों की 11 टीमें जल्द ही संयुक्त रूप से मिलकर कोरोना से निपटने के लिए 'लीक से हटकर' तरीकों पर काम करेंगी। इन टीमों का काम कोरोना से लड़ने के लिए एंटीवायरल थेरेपी से लेकर कोरोना के लक्षणों की पहचान करने वाले सेंसर को तैयार करना होगा।

विज्ञापन


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय और अमेरिकी वैज्ञानिकों की 11 टीमें जल्द ही संयुक्त रूप से प्रारंभिक नैदानिक परीक्षणों, एंटीवायरल थेरेपी, ड्रग रिप्रोजिंग, वेंटिलेटर रिसर्च, कीटाणुशोधन मशीनों और कोरोना के लक्षणों का पता लगाने के लिए एक सेंसर बेस्ड ट्रैकिंग सिस्टम तैयार करेंगी। 


मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, 'यूएस-इंडिया साइंस एंड टेक्नोलॉजी एंडॉवमेंट फंड' (यूएसआईएसटीईएफ) द्वारा अप्रैल 2020 में जारी किए गए कोविड-19 इग्निशन ग्रांट के तहत द्विपक्षीय समीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इन पहलों को पूरा करना इन टीमों का काम होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डब्ल्यूएचओ से अमेरिका की नाराजगी खत्म नहीं, वैक्सीन बनाने-बांटने के वैश्विक प्रयासों से अलग रहेगा

विज्ञप्ति के अनुसार, यूएसआईएसटीईएफ ने कोविड-19 के खिलाफ लीक से हटकर प्रगतिशील विचारों को पेश करने वाली 11 टीमों के लिए अवार्ड की घोषणा की। यूएसआईएसटीईएफ की स्थापना भारत सरकार (विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से) और संयुक्त राज्य अमेरिका (राज्य विभाग के माध्यम से) द्वारा संयुक्त गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए की गई है, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है, अमेरिका-भारत एस एंड टी आधारित उद्यमशीलता दल, निगरानी, निदान, स्वास्थ्य और सुरक्षा, सार्वजनिक आउटरीच, सूचना और संचार सहित कोविड-19 संबंधित चुनौतियों का समाधान करने के लिए नई तकनीकों, उपकरणों और प्रणालियों के विकास और कार्यान्वयन को संबोधित करने वाली पहल पर काम करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें