फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल पुलिस ने GJM के 11 नेताओं को किया गिरफ्तार

Sat, 09 Sep 2017 02:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
जीजेएम - फोटो : ANI
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस ने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के 11 नेताओं को शुक्रवार रात हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन सभी को शनिवार को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया जाएगा।  इससे पहले दार्जिलिंग के चौक बाजार में पुलिस ने जीजेएम समर्थकों पर लाठी चार्ज भी किया था।
विज्ञापन

  #Darjeeling: 11 GJM leaders arrested last night over murder attempt, vandalism & others chages, to be produced in Siliguri Court today — ANI (@ANI) September 9, 2017


पढ़ेंः- दार्जिलिंग: विमल गुरुंग समेत आठ शीर्ष नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

राज्य पुलिस ने मोर्चा पर दबाव बढ़ाते हुए उसके अध्यक्ष विमल गुरुंग, की पत्नी आशा गुरुंग और महासचिव रोशन गिरि समेत आठ नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। मंगलवार को गुरुंग के समर्थन में दार्जिलिंग में निकली एक रैली में शामिल दो मोर्चा समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान इलाके में तनाव बना रहा। इन रैलियों को ध्यान में रखते हुए इलाके में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए थे। 
विज्ञापन


पढ़ेंः-दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में हालात एक बार फिर बिगड़ने का अंदेशा

बता दें कि अलग गोरखालैंड राज्य बनाने की मांग को लेकर दार्जिलिंग में करीब तीन महीने से अनिश्चिकालीन बंद है। तकरीबन ढाई महीने से जारी विरोध प्रदर्शन के हिंसक होने से कई लोगों की जान जा चुकी है। दार्जिलिंग में लगातार हो रहे प्रदर्शन की वजह से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें