फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोरबंदर में मिलेगी 108 बोट एंबुलेंस सुविधा, बच सकेगी मछुआरों की जान

Tue, 03 Apr 2018 01:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के पोरबंदर शहर में मछुआरों के लिए 108 बोट एंबुलेंस की शुरूआत की गई है। इस बोट की खासियत यह है कि इसकी स्पीड आम बोट से काफी ज्यादा है। साथ ही इसमें इमरजेेंसी के लिए दवाईयां भी उपलब्ध कराई गई हैं। यह सेवा इसलिए शुरू की गई है ताकि मछुआरों को समय पर इलाज मिल पाए। अकसर मछली पकड़ते समय मछुआरे बीमार हो जाते हैं और उन्हें हार्ट अटैक आ जाता है और समय पर प्राथमिक इलाज न मिलने के कारण उनकी मौत हो जाती है। इस बोट की सहायता से मछुआरों को वक्त रहते इलाज मिल पाएगा। पोरबंदर में समुद्रतल की लंबाई करीब 1600 किलोमीटर है जहां बड़ी संख्या में मछुआरे मछली पकड़ने आते हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि पोरबंदर के अलावा असम के कई जिलों में भी इस प्रकार की सेवा शुरू की गई थी। जिसमें डुबरी जिले में 14 जून, 2014, जोरहाट जिले में 16 जुलाई,2010 और तिनसुकिया जिले में 13 सितंबर, 2011 को यह सेवा शुरू हुई। इस एंबुलेंस की सहायता से एक घाट से दूसरे घाट तक आसानी से पहुंचा जा सकता है और वक्त रहते मछुआरों की जान बचाई जा सकती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें