फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे बुजुर्ग यू-ट्यूबर मस्तनम्मा का 107 साल की उम्र में निधन 

Wed, 05 Dec 2018 03:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
मस्तनम्मा
विज्ञापन

दुनिया की सबसे बुजुर्ग यू-ट्यूबर मस्तनम्मा 107 साल की उम्र में मशहूर होकर दुनिया को अलविदा कह गईं। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के छोटे से गांव की रहने वाली  मस्तनम्मा अपने स्वादिष्ट खाने और काम करने के जज्बे को लेकर सोशल मीडिया में काफी चर्चें में रहीं। उनके यूट्यूब चैनल में अब तक 12 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए थे। 

विज्ञापन


मस्तम्मा ने खेत के बीच में अपना किचन बनाया हुआ था। वे लकड़ी के चूल्हे पर भोजन पकाती और इसके लिए वे केवल सूखी पत्तियों और लकड़ियों का प्रयोग करती थीं। वे चिकन बर्गर और केएफसी चिकन की पारंपरिक शैली भी बनाती थीं। 'एग इन टोमैटो' के अलावा उनके सबसे लोकप्रिय वीडियो 'वाटरमेलन चिकन' है। इसे यूट्यूब पर एक करोड़ बार देखा गया। विश्वभर में यूट्यूब पर मस्तनम्मा के जबरदस्त प्रशंसक हैं। मस्तनम्मा के फॉलोअर्स में भारत के अलावा अमेरिका, पाकिस्तान, यूके व मलेशिया के लोग शामिल हैं।

मस्तनम्मा को बचपन में एक परिवार ने गोद लिया था, क्योंकि उस परिवार में कोई बेटी नहीं थी। उन्होंने ही ‘मस्तनम्मा’ नाम दिया। हालांकि बचपन में ही मस्तनम्मा ने अपने नए परिवार के साथ रहने से मना कर दिया और अपने गांव वापस आ गईं। 11 वर्ष की उम्र में शादी आैर फिर 22 साल की उम्र में विधवा हो जाना, मस्तनम्मा के लिए बेहद ही कष्टकारी समय रहा। पति के गुजरने के बाद अपने पांच बच्चों का अकेले ही पालन-पोषण करना पड़ा। जीवन निर्वाह के लिए ये दिहाड़ी पर काम करने लगीं। जीवन चल ही रहा था कि महामारी की चपेट में आकर उनके चार बच्चों की मौत हो गई। पांचवां पुत्र जीवित तो रहा, लेकिन उसकी आंखें चली गईं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मस्तनम्मा के यूट्यूबर बनने की कहानी

Mastanamma
मस्तनम्मा का यूट्यूब पर एक लोकप्रिय चेहरा बनने के पीछे की कहानी दिलचस्प है। मस्तनम्मा के पोते लक्ष्मण और उसके दोस्त श्रीनाथ रेड्डी ने देशभर के भोजन पकाने वाले बैचलर्स पर एक यूट्यूब चैनल बनाने का फैसला किया और इस तरह अगस्त 2016 में 'कंट्री फूड्स' के नाम से यह चैनल शुरू हो गया। शुरुआत में 40 वीडियो अपलोड किए गए, लेकिन उनको कोई खास सफलता नहीं मिली।

एक बार लक्ष्मण की मां ने उससे उसकी दादी का जिक्र किया, जिससे लक्ष्मण हैदराबाद में बस जाने के कारण नहीं मिल सका था। लक्ष्मण की मां ने कहा कि तुम क्यों नहीं मस्तनम्मा को शूट करते, वे परिवार और गांव में सबसे अच्छा भोजन पकाती हैं। इसके बाद लक्ष्मण और उनके दोस्तों ने अपनी दादी मस्तनम्मा से संपर्क किया। मस्तनम्मा ने अपने यूट्यूब चैनल के लिए पहली रेसिपी 'बैंगन की कढ़ी' बनाई थी और इसे लोगों ने बहुत सराहा। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें