फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में कोरोना: 10 लाख की आबादी पर 104 सक्रिय मरीज, 17 राज्यों में कोई मौत नहीं

Fri, 12 Feb 2021 04:42 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
Coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या रोजाना सीमित मिलने के चलते स्थिति नियंत्रण में दिखाई दे रही है। वहीं इसका असर सक्रिय मामलों पर भी दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


देश में अब कोरोना के 1.31 फीसदी सक्रिय मामले ही बचे हैं जिनमें से एक फीसदी से अधिक बिना लक्षण वालो रोगी हैं। बुधवार को 17 राज्यों में जहां एक भी मौत नहीं हुई वहीं 150 जिलों में कोई नया मामला सामने नहीं आया। 

बृहस्पतिवार को लगातार 13वें दिन 15 हजार से कम मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले एक दिन में 12,932 नए कोरोना केस सामने आए और 108 लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 100 के पार हो गया। बीते 5 से लेकर 9 फरवरी तक देश में कोरोना से प्रतिदिन 100 से कम ही लोगों की मौत हुई थी। हालांकि अच्छी बात है कि कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट के साथ ही पिछले एक सप्ताह में 602 जिलों में कोरोना संबंधी एक भी मौत का मामला सामने नहीं आया है।

रिकवरी दर हुई 97.27 फीसदी
बीते दिन 11,764 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। देश में मृत्युदर और सक्रिय केस दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कोरोना से मृत्यु दर 1.43 फीसदी है जबकि रिकवरी दर 97.27 फीसदी है।

फिलहाल देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 8 लाख 71 हजार हो गए हैं। कुल एक लाख 55 हजार 360 लोगों को जान जा चुकी है। जबकि एक करोड़ पांच लाख 73 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 42 हजार हो गई है, जिनका इलाज चल रहा है।

फिलहाल देश में कोरोना संक्रमण की बढ़ोतरी दर 0.11 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं आईसीएमआर के अनुसार बीते 10 फरवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 20 करोड़ 40 लाख कोरोना के सैंपल की जांच हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें