फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health: हेल्थ सेक्टर को मजबूत करने की योजना, 100 जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में अपग्रेड करेगी सरकार

Sun, 13 Nov 2022 07:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केद्र की योजना के तहत जिला या रेफरल अस्पतालों को अपग्रेड कर मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की जाएगी। प्रति कॉलेज को अपग्रेड करने पर अनुमानित लागत 325 करोड़ रुपये आएगी। 
 
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक योजना के चौथे चरण के तहत अगले पांच वर्षों (2027 तक) में जिला अस्पतालों को अपग्रेड कर 100 नए मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में मानव संसाधन (ह्यूमन रिसोर्स) की उपलब्धता को बढ़ावा देना है। 

विज्ञापन

 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केद्र की योजना के तहत जिला या रेफरल अस्पतालों को अपग्रेड कर मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की जाएगी। प्रति कॉलेज को अपग्रेड करने पर अनुमानित लागत 325 करोड़ रुपये आएगी। इसमें केंद्र की 60 फीसदी और राज्य की 40 फीसदी हिस्सेदारी होगी। 

पूर्वोत्तर और विशेष दर्जे वाले राज्यों के लिए केंद्र और राज्य के बीच फंडिंग पैटर्न 90:10 के अनुपात में है। सूत्रों ने आगे बताया कि व्यय विभाग ने स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में एक कैबिनेट नोट का मसौदा तैयार किया जा चुका है। 
विज्ञापन


पिछले तीन चरणों में 15 मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी गई थी। इनमें से 93 काम कर रहे हैं, जबकि अन्य निर्माणाधीन हैं। ये प्रस्तावित 100 मेडिकल कॉलेज उन सौ जिलों में स्थापित किए जाएं, जिनकी आबादी 10 लाख से ज्यादा है और जहां कोई निजी या सरकारी मेडिकल कॉलेज नहीं हैं। 

आधिकारिक सूत्रों केमुताबिक, योजना के चौथे चरण में जिला अस्पताल को अपग्रेड कर 100 मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए प्रस्ताव को व्यय वित्त समिति (ईएफसी) ने मंजूरी दे दी है, जिसके बाद एक कैबिनेट नोट तैयार किया गया है।
विज्ञापन

नर्सिंग की पढ़ाई के लिए खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, मिलेंगे 10-10 करोड़ रुपये

देश में मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर नए संस्थानों का निर्माण करेंगी। अगले पांच साल में जहां 100 और नए मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। वहीं, मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग की पढ़ाई के लिए भी अलग से कॉलेज खुलेंगे जिन्हें तैयार करने के लिए प्रत्येक मेडिकल कॉलेज को 10-10 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और नर्सिंग कॉलेज शुरू करने को लेकर वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की योजना को मंजूरी दी है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साल 2014 से देश में मेडिकल कॉलेजों पर काम किया जा रहा है। इस योजना का अब चौथा चरण शुरू होने जा रहा है जिसके तहत जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में तब्दील किया जाएगा। आगामी 2027 तक 100 कॉलेज बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक कॉलेज के लिए 325 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत खर्च होगी। एजेंसी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें