फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: बोध गया में प्रतिष्ठापित करने के लिए बनाई जा रही भगवान बुद्ध की 100 फुट ऊंची प्रतिमा

Fri, 29 Jan 2021 04:02 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता
विज्ञापन
भगवान बुद्ध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भगवान बुद्ध की 100 फुट ऊंची प्रतिमा बनाई जा रही है। इसे देश में बुद्ध की सबसे बड़ी प्रतिमा बताया जा रहा है। इसे अगले साल बिहार के बोध गया में एक मंदिर में प्रतिष्ठापित किया जाएगा।

विज्ञापन


मूर्तिकार मिंटू पाल भगवान बुद्ध की फाइबर ग्लास की प्रतिमा बारानगर में घोषपारा क्षेत्र के एक मैदान में बना रहे हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को बताया कि अगले साल (2022) बुद्ध पूर्णिमा तक बोध गया में मंदिर में विशालकाय प्रतिमा स्थापित करने की पहल बुद्ध अंतरराष्ट्रीय कल्याण मिशन ने की है।

संगठन के एक प्रवक्ता ने बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार यह देश में बुद्ध की सबसे विशालकाय प्रतिमा होगी। पाल ने कहा कि काम सुचारु रूप से चल रहा है लेकिन प्रतिमा के विभिन्न हिस्सों को अंतिम रूप देने में महीनों लग जाएंगे, जिसे बाद में मंदिर में ले जाया जाएगा। इससे पहले वह 2015 में 80 फुट ऊंची देवी दुर्गा की प्रतिमा बना चुके हैं। इसे देशप्रिया पार्क में स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें