फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRDAI: मेडिकल खर्च के दावों पर 100% कैशलेस निपटान, एनएचई में अधिक अस्पतालों को शामिल करने की तैयारी

Thu, 07 Sep 2023 06:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इरडाई चेयरमैन देबाशीष पांडा ने बुधवार को मुंबई में फिनटेक कार्यक्रम में कहा, नियामक इसके लिए नेशनल हेल्थ एक्सचेंज में अधिक अस्पतालों को शामिल करने को बीमा परिषद व राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण संग मिलकर काम कर रहा है।

विज्ञापन
IRDAI के चेयरमैन देबाशीष पांडा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपके पास स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी है तो जल्द ही आप पूरी तरह कैशलेस इलाज करा सकते हैं। भारतीय बीमा विनियामक विकास प्राधिकरण (इरडाई) इस संबंध में योजना बना रहा है। जल्द ही सारे चिकित्सा खर्च के दावों का 100 फीसदी कैशलेस निपटान शुरू हो सकता है। इसके लिए नियामक स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के साथ काम कर रहा है। अभी कैशलेस दावा प्रक्रिया थकाऊ है। बीमा कंपनियां तमाम मदों के नाम पर कुल बिल से 10 फीसदी या अधिक कटौती करती हैं। अधिकांश अस्पताल कैशलेस की मंजूरी नहीं देते हैं। इरडाई चेयरमैन देबाशीष पांडा ने बुधवार को मुंबई में फिनटेक कार्यक्रम में कहा, नियामक इसके लिए नेशनल हेल्थ एक्सचेंज में अधिक अस्पतालों को शामिल करने को बीमा परिषद व राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण संग मिलकर काम कर रहा है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें