फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे यूपी में तो हर शादी में होती है सौ-दो सौ राउंड फायरिंगः गुजरात डीजीपी

Tue, 19 Apr 2016 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रविन्द्र जडेजा - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की शादी में रविवार को हुई हर्ष फायरिंग को गुजरात के डीजीपी पीपी पांडे ने एक छोटी घटना बताते हुए कहा है कि यूपी में तो हर शादी में 100 से 200 राउंड हर्ष फायरिंग होती है। यूपी के मुकाबले तो ये काफी छोटी घटना है।
विज्ञापन


रविवार को क्रिकेटर जडेजा की शादी में उनके ही एक रिश्तेदार ने हवा में फायरिंग कर दी थी। इसमें कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस पर अपनी राय देते हुए यूपी के मूल निवासी पीपी पांडे ने इसे छोटी घटना बताया। 

उन्होंने कहा, ‘मैं उत्तर प्रदेश से हूं। यूपी में सौ से दो सौ राउंड फायरिंग तो हर शादी में की जाती है।’ उन्होंने कहा कि यूपी की शादियों में ऐसी घटनाएं आम हैं।  क्रिकेटर रवींद्र जडेजा रविवार को रीवा सोलंकी के साथ शादी के बंधन में बंधे। बता दें कि पीपी पांडे ने शनिवार को ही डीजीपी का पदभार संभाला है। उन्होंने पीसी ठाकुर की जगह ली, जिन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नई दिल्ली भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें