फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों और प्रवासी कामगारों को मुफ्त राशन देने की अवधि तीन महीने बढ़ाना चाहते हैं 10 राज्य : पासवान

Fri, 19 Jun 2020 06:26 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राम विलास पासवान - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बृहस्पतिवार को कहा कि 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने गैर कार्डधारकों समेत गरीबों और प्रवासियों को खाद्यान्न और दालों के मुफ्त वितरण की अवधि तीन महीने बढ़ाने को कहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के तहत अप्रैल से जून तक सरकार प्रति व्यक्ति के हिसाब से पांच किलो खाद्यान्न और प्रति परिवार एक किलो दाल मुहैया करा रही है। साथ ही इतना ही खाद्यान्न और दालें 8 करोड़ प्रवासी कामगारों को भी वितरित की गई है, चाहे उनके पास राशन कार्ड हो या नहीं।

पासवान ने कहा कि यह घोषणा कोरोना के चलते लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए घोषित 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर पैकेज का हिस्सा थी। उन्होंने कहा कि इस योजना को अगले तीन और महीने के लिए बढ़ाने के लिए 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का आग्रह मिला है। हम इस मामले की समीक्षा कर रहे हैं। इन राज्यों में असम, कर्नाटक, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु, राजस्थान, पंजाब, केरल, मिजोरम, छत्तीसगढ़ प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें