फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख छात्रों के परीक्षा छोड़ने के बाद बोले योगी- परीक्षाओं को कम जटिल बनाने की दिशा में करेंगे काम

Sat, 10 Feb 2018 06:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में करीब 10 लाख छात्र 10वीं बोर्ड की परीक्षा छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह तब हुआ है जब हमने परीक्षाओं में हो रही धोखाधड़ी के खिलाफ कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हम परीक्षाओं को कम जटिल बनाने की दिशा में काम करेंगे। सीएम योगी प्रधानमंत्री मोदी की किताब 'एग्जाम वॉरियर्स' के विमोचन के मौके पर दिल्ली में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान छात्रों को टेंशन फ्री रहने के मंत्र देती इस किताब के हिंदी संस्करण का लोकार्पण शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में किया। बता दें कि पीएम मोदी की इस किताब के अंग्रेजी संस्करण को कुछ दिन पहले दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लॉन्च किया था। 

यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार तीसरी आंख लगाई गई है। कैमरों के खौफ से कमजोर छात्र परीक्षा से मुंह मोड़ रहे हैं, क्योंकि नकल पर नकेल कस गई है। इससे परीक्षा छोड़ने वालों को संख्या बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें