29 जुलाई को सरकार द्वारा लागू बैंकिंग सुधारो के विरोध में देश भर के सभी बैंकों के करीब दस लाख कर्मचारी हड़ताल पर जाएगें। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संध के अधिकारी ने बताया की यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने यह हड़ताल बुलाई है।
सोमवार को कोर्ट ने इन संगठनों को हड़ताल की इजाजत नहीं दी थी। जिसके बाद इन्होंने हड़ताल के लिए 29 जुलाई का दिन चुना। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संध के महासचिव सीएच वेंकटचेलम्मा ने बताया कि सरकार की बैंक सुधार नीतियां जन विरोधी हैं।
जिनके विरोध में देश के सभी निजी क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों के अलावा ग्रामीण बैंक, विदेशी और कॉपरेटिव बैंक व अन्य बैंको के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होगें।