फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश पर फिर बोले शिवपाल पर बदली दिखी टोन, ये रहीं 10 खास बातें

Wed, 22 Feb 2017 04:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिवपाल, अखिलेश यादव
विज्ञापन
लंबे समय से चल रहा समाजवादी पार्टी का झगड़ा अब सिमटता दिख रहा है। शिवपाल यादव ने एक साक्षात्कार में इस ओर इशारा किया है। शिवपाल ने इस बार झगड़े को निपटाने की जिम्मेदारी मुलायम सिंह यादव पर डाली है। उन्होंने कहा कि 'नेता जी जो कहेंगे मैं वही करूंगा और चुनाव परिणाम के बाद भी सपा के साथ ही रहूंगा।' साथ ही जसवंत नगर में हुए लाठीचार्ज को शिवपाल ने साजिश बताया और कहा कि जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। 
विज्ञापन


शिवपाल यादव की 10 बड़ी बातें - 

1. वोटिंग के दौरान जानबूझ रची गई लाठीचार्ज की साजिश।

2. बीजेपी नेताओं के इशारे पर मुझे हराने के लिए माहौल बिगाड़ा गया।

3. बीजेपी उम्मीदवार के कुछ लोग गैरकानूनी गतिविधियां करते हैं।

4. कुछ बड़े लोगों के इशारे पर डीएम और एसएसपी ने शांति से चल रहे चुनाव में लाठीचार्ज करवाया।

5. 11 मार्च के बाद पता चल जाएगा कि इस साजिश के पीछे कौन था।

6. शिवपाल ने कहा कि मैं चाहता हूं कि नेता जी का सम्मान हमेशा बना रहे।

7. मैं नेता जी के साथ हूं और उनका जो आदेश होगा वही करूंगा।

8. नेता जी कहेंगे तो मैं जरूर सपा के लिए प्रचार करूंगा।

9. झगड़ा सुलझाने की जिम्मेदारी नेता जी और अखिलेश यादव की है।

10. अगर 11 मार्च यानि चुनाव के परिणाम आने के बाद उपेक्षा और अपमान न तो हो जरूर साथ ही रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें