देश के 10.74 करोड़ गरीब परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ प्रदान किया गया है। योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक का फ्री इलाज देने का प्रावधान है। यह बात शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने लोकसभा में कही।
प्रश्नकाल के दौरान कहा कि 23 जुलाई तक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत कुल 16,039 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। जिसमें 8,059 निजी और 7,980 सार्वजनिक अस्पतालों शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि पीएमजेएवाई के तहत राज्य सरकारें अपने हिसाब से अतिरिक्त परिवारों को जोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि राज्य सरकारें इसे बीमा योजना, ट्रस्ट के माध्यम से या दोनों के मिले-जुले रूप में लागू कर सकती हैं।