फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी अटैक में घायल एक और जवान की मौत, शहीदों की संख्या 19 पहुंची

Fri, 30 Sep 2016 04:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
18 सितंबर को उड़ी हमले में गंभीर रूप से घायल एक जवान की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। यह जवान नई दिल्ली स्थित आर्मी रिसर्च और रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती था। डॉक्टर ने बताया कि हमले में यह जवान गंभीर रुप से घायल हो गया था और शुक्रवार सुबह यह जिंदगी की लड़ाई हार गया। उड़ी हमले में अब तक 19 जवानों की जानें जा चुकी है। 
विज्ञापन


बता दें कि 18 सितंबर को पाकिस्तानी से आए आतंकियों ने उड़ी सैन्य कैंप पर हमला किया था। इस हमले में 18 जवानों की जाने गईं थी। इस हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने 28 सिंतबर की रात पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राईक कर 38 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।  भारतीय सेना की इस कार्रवाई को उड़ी हमले के बदले के रुप में देखा जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें